फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बहुतकनीकी कॉलेज तलवाड़ा में इनोवेशन लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिलेंगे नए प्रयोग और उद्यमिता के अवसर

शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Sep 2026 07:27 PM IST

सरकारी बहुतकनीकी कॉलेज, तलवाड़ा में विद्यार्थियों के भीतर रचनात्मकता, नवाचार, नई सोच, व्यावहारिक ज्ञान और अपना व्यवसाय शुरू करने की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त इनोवेशन लैब का शुभारंभ किया गया। इस पहल से कॉलेज के विद्यार्थियों को अपने नए विचारों को प्रयोगों और वास्तविक मॉडलों के रूप में विकसित करने के साथ-साथ तकनीकी कौशल को व्यावहारिक रूप से निखारने का अवसर मिलेगा। इनोवेशन लैब का उद्घाटन पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि विधायक कर्मबीर घुम्मन समारोह में उपस्थित रहे। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ ने इस नई पहल को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें