फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में मिशन क्लीन पंजाब के तहत चौथे दिन शिवाला रोड से शहर की हद तक चला सफाई अभियान

फिरोजपुर नगर काउंसिल की ओर से पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार चलाए जा रहे मिशन क्लीन पंजाब के तहत बुधवार को विशेष सफाई अभियान के चौथे दिन शिवाला मंदिर रोड से लेकर हीरा नगर तक शहर की हद में लिंक सड़क की पूरी तरह सफाई करवाई गई। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों की विभिन्न टीमें तैनात कर सड़क से कूड़ा, गंदगी और मलबा उठाया गया। इसके अलावा स्वीपिंग, गारबेज लिफ्टिंग और मालियों से संबंधित कार्य भी करवाए गए। इस मौके पर फिरोजपुर शहरी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर और उनके पार्टी प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से शिरकत की। विधायक ने कहा कि मिशन के तहत शहर के कोने-कोने की सफाई करवाई जाएगी और नगर कौंसिल की टीमें पूरी मेहनत व लगन से काम कर रही हैं। कार्यसाधक अधिकारी नरेंद्र कुमार व सुपरिटेंडेंट सेनीटेशन सुखपाल सिंह ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार रोजाना शहर की अलग-अलग लिंक सड़कों की सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास सफाई रखने, घरों व दुकानों में डस्टबिन का इस्तेमाल करने तथा सड़कों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर जुर्माना किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें