फरीदकोट में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरनाम सिंह संधू और उनकी पूरी टीम ने कचहरी परिसर में डोर-टू-डोर जाकर समूचे वकील भाईचारे से मुलाकात कर चुनाव में उन्हें दिए गए समर्थन, सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष सरनाम सिंह संधू के साथ उनकी टीम के ही सदस्यों नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अमनप्रीत कौर और शिवम ठाकुर, सचिव मुकेश शर्मा, ज्वाइंट सचिव संगीता शर्मा तथा कैशियर सरबजोत सिंह बराड़ ने कचहरी में तमाम वकीलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का चुनाव के दौरान सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने का आहवान किया। इस मौके पर उनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष गुरजगपाल सिंह बराड़ ,सीनियर वकील शिवकरतार सिंह सेखों भी हाजिर रहे। इस अवसर पर वकीलों की ओर से नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं भी दी गईं। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरनाम सिंह संधू ने कहा कि बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और आपसी सहयोग के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।