फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरूवाल में तेज रफ्तार थार का कहर, दो लोगों की मौके पर मौत; चालक फरार

कुल्लू-मनाली-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बरूवाल के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह (60) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव बरूवाल और विश्वनाथ (32) पुत्र नंद लाल निवासी गांव पल्ली, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति गांव बरूवाल के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रही थार गाड़ी नंबर HP 07 H 7865 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही कीरतपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, घटना से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि जब तक हादसे के जिम्मेदार थार चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शवों को सड़क से नहीं उठाने देंगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने परिजनों को समझाया और आश्वासन दिया कि अगले एक से दो घंटे के भीतर थार गाड़ी और उसके चालक को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शवों को उठवाने के लिए राजी हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश सहित आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें