पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर के नवनियुक्त चेयरमैन हरमीत सिंह खाई की ताजपोशी करवाई गई। इस मौके पर फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पहुंचकर हरमीत सिंह खाई को बधाई दी और उन्हें चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाया। हरमीत सिंह खाई ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पेश आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरमीत सिंह खाई की कार्यप्रणाली और सेवाओं को देखते हुए उन्हें चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने गुलदस्ते देकर सम्मानित किया, जबकि फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टरों ने भी उनका मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।