फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला के हंसपाल ब्रदर्स ने ऑटोमेशन से कूड़ा उठाने के लोडर बनाए

हरियाली व साफ-सफाई के लिए कभी कपूरथला ‘पेरिस ऑफ पंजाब’ के नाम से जाना जाता था, अब बदइंतजामी के चलते सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर और उठती बदबू इसकी पहचान बन चुकी है। इस समस्या से परेशान पंजाब के बोटमैन हंसपाल ब्रदर्स ने गहन मंत्रणा के बाद नायाब समाधान ढूंढा है।  ‘बिना हाथ लगाए, कूड़ा साफ हो जाए’ थीम को साकार करके हंसपाल ब्रदर्स ने वेस्ट मैनेजमेंट का नया आइडिया पेश पंजाबियों का मान बढ़ाया है। कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) के समीप रेल कंपोनेंट तैयार करने वाले हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक बड़े भाई प्रितपाल सिंह हंसपाल और दविंदरपाल सिंह हंसपाल ने ट्रायल के तौर पर पांच गारबेज लोडर तैयार किए हैं।  मैनुअल और आटोमेशन आपरेटेड इन गारबेज लोडर से कूड़ा मिनटों में ट्राली में लिफ्ट किया जा सकता है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें