फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन

छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी थाना फिरोजपुर की टीम ने पैसेंजर अवेयरनेस एवं सर्च ऑपरेशन के तहत स्टेशन पर जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, ट्रेनों, वेटिंग एरिया, मोटरसाइकिल पार्किंग, एंट्री और एग्जिट गेट के अलावा स्टेशन के बाहर खड़ी कारों और मोटरसाइकिलों की बारीकी से जांच की। पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ उनके बैग और अन्य सामान की भी तलाशी ली। हालांकि, चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उन्हें ट्रेन या प्लेटफार्म पर कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो तुरंत नजदीकी स्टेशन, जीआरपी थाना या आरपीएफ को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें