सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, कन्या नंगल की प्रिंसिपल विजय बगला का पंजाब सरकार से स्टेट अवार्ड मिलने के बाद स्कूल पहुंचने पर बैंड-बाजों और फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने स्कूल के मुख्य द्वार पर फूल मालाएं और गुलदस्ते लेकर उनका अभिनंदन किया। छात्राओं और स्टाफ ने किया स्वागत जैसे ही प्रिंसिपल विजय बगला स्कूल गेट के निकट पहुंचीं, स्कूल बैंड ने मधुर धुनें बजाईं। छात्राओं ने उन पर फूलों की वर्षा की, जबकि शिक्षक स्टाफ ने उन्हें फूलों की मालाएं पहनाईं और गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास यूनिवर्सिटी पंजाब के चेयरमैन और जिला रूपनगर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजीव गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा आप नेता सुमित अग्रिसंदल, इमरान खान, विशाल शर्मा, कैंपस प्रभारी सुधीर शर्मा, अंकुश शर्मा, अजय भाटिया, गुरजिंदर सिंह, शौकर, विनय प्रताप, शशि अटवाल, अनिता डोगरा, रश्मी, प्रिंसिपल परमिंदर दुआ और युद्धवीर परमार भी मौजूद रहे।