पंजाब सरकार द्वारा धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू की जाएगी। इसके मद्देनजर मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर की ओर से मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मार्केट कमेटी के सचिव हरदीप सिंह ने बताया कि किसानों को खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान मंडियों में लेकर न आएं, ताकि सरकारी खरीद प्रक्रिया प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान सरकार द्वारा खरीदा जाएगा और इसकी भुगतान राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा करवाई जाएगी।