फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन करीब 1000 बोरी फसल पहुंची

पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत 1 अक्टूबर से पूरे पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मोगा मंडी में भी वीरवार से धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई। हालांकि पहले दिन मंडी में धान की आमद काफी कम रही। मोगा मंडी में करीब 1000 बोरी धान की फसल पहुंची। मोगा मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे ने सरकारी खरीद की शुरुआत करवाई। इस दौरान किसानों के लिए मंडी में विभिन्न सुविधाओं का प्रबंध किया गया है, ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसान जसपाल सिंह ने बताया कि वे 30 सितंबर को अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंचे थे। फसल सूखी होने के कारण 1 अक्टूबर को नमी की जांच (मॉइस्चर चेक) की गई, जिसके बाद फसल की बोली लगाकर सरकारी खरीद की गई। किसानों ने कहा कि मंडी में पहले दिन व्यवस्थाएं अच्छी हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। किसानों ने सरकार से मांग की कि खरीद प्रक्रिया तेज रखी जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल लेकर मंडी में अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े। इस मौके पर मोगा मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार आज से मोगा मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। खरीद के साथ-साथ फसल को बोरियों में भरने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में सफाई, पीने के पानी और रोशनी समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। फसल की सुरक्षा के लिए मंडी के सभी गेटों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसानों की फसल चोरी न हो। चेयरमैन ने बताया कि मोगा मंडी में पिछले करीब 40 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियां बनी हुई थीं, जिसके कारण मंडी में फसल रखने के लिए जगह की कमी रहती थी। अब इन झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर मंडी को पूरी तरह खाली करवाया गया है, ताकि किसानों को धान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की खरीद होने के बाद 24 घंटे के भीतर भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में भेजने का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें