कपूरथला के टोल प्लाजा ढिल्लवां में मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे सरकारी बस के चालक और टोल प्लाजा कर्मचारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सरकारी बस चालकों ने टोल प्लाजा पर अपनी बसें तिरछी खड़ी कर यातायात जाम कर दिया। बसों के सड़क पर खड़े होने से टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर सुरक्षा बलों के कर्मचारी पहुंचे और स्थिति को संभालने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल टोल प्लाजा पर यातायात प्रभावित है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।