फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर की खानपान की रेहड़ियों पर फूड सेफ्टी टीम की दबिश

फिरोजपुर छावनी में मिलावटखोरी और अस्वच्छ तरीके से खाद्य पदार्थ तैयार कर बेचने वालों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने रात फिरोजपुर कैंट की सब्जी मंडी के पास खाद्य पदार्थों की रेहड़ियों की अचानक जांच की। जांच के दौरान रेहड़ी संचालकों के एसएसएआई फूड सेफ्टी रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस की जांच की गई। कई रेहड़ी संचालकों के पास रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया। विभाग ने उन्हें नियमों के अनुसार तत्काल फूड सेफ्टी रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस बनवाने की हिदायत दी। टीम ने खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और हाइजीन का भी जायजा लिया। संचालकों को चटनी, गोलगप्पों के पानी और अन्य खाद्य पदार्थों में गैर-स्वीकृत रंगों का इस्तेमाल न करने तथा सुरक्षित सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। पीने के पानी को साफ रखने, बर्तनों व गिलासों को ढककर रखने और काम करने की जगह की नियमित सफाई व सैनिटाइजेशन करने को कहा गया। तैयार खाद्य पदार्थों के संचालकों को भोजन को धूल-मिट्टी और मक्खियों से बचाने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने की हिदायत दी गई। विभाग ने कहा कि भविष्य में भी अचानक जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कई रेहड़ियों वालों के सैंपल भी भरे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें