फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुदकी में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, गंदगी में रखी 3 क्विंटल मिठाई नष्ट करवाई

फिरोजपुर फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मुदकी से करीब तीन क्विंटल मिठाई मौके पर ही नष्ट करवा दी। जांच के दौरान मिठाई बेहद गंदे और अस्वच्छ हालात में रखी हुई मिली। विभाग ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मिठाई लुधियाना, अबोहर और राजस्थान से लाई गई थी। जांच के दौरान मिठाई के भंडारण और साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। विभाग ने आशंका जताई कि ऐसी मिठाई लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इसी के चलते इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया, ताकि यह बिक्री के माध्यम से लोगों तक न पहुंचे। फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई विक्रेताओं, हलवाइयों, थोक कारोबारियों और सप्लायरों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य पदार्थों को साफ-सुथरे वातावरण में रखा जाए और उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि मिठाई खरीदते समय उसकी सफाई, गुणवत्ता और ताजगी का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें