फिरोजपुर सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से राहगीरों से छीने गए 17 मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की है। थाना सिटी के एसएचओ सुखचैन मेहता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू और टिंकू, दोनों निवासी गुरुहरसहाए, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।