फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट भाजपा ने राज्य सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों पर उठाए सवाल

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जिला फरीदकोट के अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने सरकार की शिक्षा क्रांति के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी हकीकत सामने आने के बाद सरकार को सच्चाई का सामना करना चाहिए। सन्नी बराड़ ने कहा कि मान सरकार के अपने ही विधायक सुखवीर सिंह माइसरखाना द्वारा वीडियो के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने लाने के बाद यह मामला चर्चा में आया है।वीडियो वायरल होने के बाद विधायक को पार्टी से निलंबित किए जाने पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि व्यवस्था की कमियों को सामने लाता है तो उसका जवाब कार्रवाई के बजाय उन कमियों को दूर करके दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई बोलने की सजा नहीं होनी चाहिए, बल्कि सरकार को सच्चाई का सामना कर पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। सन्नी बराड़ ने लोगों से भाजपा से जुड़ने और पंजाब को मजबूत बनाने की अपील भी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें