फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के जीरा रोड पर ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर, बाइक में लगी आग

Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 09:02 AM IST

मोगा के जीरा रोड पर सोमवार देर शाम को ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई, जबकि ई-रिक्शा भी सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड मोगा को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल में लगी आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी हरमनवीर ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के दौरान मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। फिलहाल हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें