कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की।बैठक में गठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। चर्चा का मुख्य फोकस आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय मुद्दों पर समन्वय बनाने पर रहा। संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने नेताओं से एकजुटता बनाए रखने और जनहित के मुद्दों पर मिलकर काम करने की अपील की।प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह बैठक गठबंधन की एकता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रभारी संजय दत्त ने भी सभी नेताओं के सुझावों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।