पंजाब में बढ़ते नशे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले के खिलाफ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार पंजाब दाैरे पर आए सचिन पायलट के साथ पूरी लीडरशिप दिखी। पायलट ने कहा कि नशा अब हर घर तक पहुंच चुका है। सरकार से सवाल करने वालों को दबाया और परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस ने चीमा को मंत्री पद से हटाने, इस्तीफा लेने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।