ममदोट की दाना मंडी में धान की सरकारी खरीद को लेकर सभी आवश्यक बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। मंडी में साफ-सफाई के साथ-साथ रोशनी का भी उचित प्रबंध किया गया है। किसान परमिंदर सिंह निवासी हजारा सिंह वाला ने बताया कि उन्होंने धान की कटाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं पूरी हैं और उनका धान भी पूरी तरह सूखा हुआ है। किसानों को उम्मीद है कि मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी और उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।