फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतो में दो गुटों की भिड़ंत, गोली चलने से युवक घायल

फरीदकोट के जैतो स्थित अंबेडकर नगर में मंगलवार रात दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जैतो निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक का आपराधिक पृष्ठभूमि वाले जैतो निवासी गगनी के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि गगनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की, जिसमें गोली अभिषेक को लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी गगनी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, नशा तस्करी सहित गंभीर धाराओं के तहत छह मामले दर्ज हैं। पुलिस घायल के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें