फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के सरकारी स्कूल गट्टी राजोके में नशे को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा), नई दिल्ली की ओर से लोगों तक कानूनी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से 24 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक मेगा ड्राइव चलाई जा रही है। इसी अभियान के तहत बुधवार को गांव गट्टी राजोके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फिरोजपुर की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराधा तथा एडवोकेट सभा यादव मौजूद रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने स्कूल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का दौरा किया और पैरा लीगल वालंटियरों के रजिस्टर की जांच की। उन्होंने वालंटियरों को निर्देश दिए कि वे नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। यदि किसी व्यक्ति की समस्या किसी अन्य विभाग से संबंधित हो तो उसकी दरखास्त प्राप्त कर संबंधित कार्यालय तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र व्यक्ति को कानून के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें