फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 16 नवंबर को पहुंचेगी चन्नी की साइकिल यात्रा, अंबेडकर चौक में होगी जनसभा

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की जवानी संभाल साइकिल यात्रा 16 नवंबर को फरीदकोट पहुंचेगी। सुबह साढ़े 10 बजे अंबेडकर चौक के नजदीक जनसभा होगी। पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए बताया कि यात्रा फरीदकोट से कोटकपूरा होते हुए शाम को जैतो पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और पंजाब की जवानी को बचाना है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग सरकार की नीतियों से निराश हैं और आगामी चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने का मन बना चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें