फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड में मानसा मेडिकल हाॅल में सीबीआई की रेड

परविंदर सिंह झोटा की हत्याकांड में मानसा के एक मेडिकल से जुड़े बड़े गोदाम पर सीबीआई की रेड पिछले कई घंटे से चल रही है। सूत्र बताते है कि आरोपी अश्वनी ने सीबीआई पूछताछ में खुलासा किया है, कि मानसा मेडिकल हाॅल नाम की दुकान पर कुछ दवाएं पड़ी हैं, जिसके बाद सीबीआई टीम शुक्रवार एवं शनिवार की आधी रात मानसा पहुंची। टीम ने काफी देर तक जांच पड़ताल की। टीम के साथ सस्पेंड चल रहा ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार भी था।  सूत्रों के अनुसार, दुकान से कुछ दवाएं लेने के बाद टीम श्मशान घाट रोड पर मानसा मेडिकल हाल के गोदाम में जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।  मोहाली जिस फैक्टरी से आरोपी अश्वनी नशे के कैप्सूल लेकर आता था, उस फैक्टरी का लिंक भी मानसा मेडिकल हाल के साथ जुड़ रहा है, जिसके चलते सीबीआई ने रेड की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें