फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ के पांच युवकों की कार पलटी, दो की मौत और तीन घायल

13 सितंबर लक्की सरहिंद नेशनल हाईवे पर गांव तरखाण माजरा टी-प्वाइंट के नजदीक रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान निहाल चंद, उम्र करीब 20 वर्ष तथा वंश, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पांचों युवक मंडी गोबिंदगढ़ के प्रेम नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे कार में सवार होकर सरहिंद से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे जब उनकी कार तरखाण माजरा टी-प्वाइंट के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कई पलटियां खाते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सरहिंद की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल युवकों की पहचान शैविश और दीपांशु सहित एक अन्य युवक के रूप में हुई है। तीनों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किए जाने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। सरहिंद पुलिस थाना जांच अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि मृतकों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें