हलका भोआ के गांव नोमाला में 4 एकड़ रकबे में 28 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम का कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने उद्घाटन करके इसे इलाके के युवाओं को समर्पित किया गया। मंत्री ने कहा कि विधानसभा हलका भोआ को कुल 30 खेल स्टेडियम मिले हैं। गांव नोमाला का यह खेल स्टेडियम भी इसी मुहिम का हिस्सा है, जो इलाके के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए अच्छा मंच प्रदान करेगा। कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए यहां हाई-मास्ट लाइटें और फ्लड लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात के समय भी खेल गतिविधियां करवाई जा सकेंगी। इसके अलावा पीने के साफ पानी के लिए बोर, टॉयलेट और बाथरूम की सुविधा के साथ-साथ खेलों का सामान रखने के लिए अलग कमरा भी बनाया गया है। स्टेडियम में वॉलीबॉल का नेट लगाया गया है और खिलाड़ियों को हॉकी का सामान भी मुहैया करवाया जाएगा।