फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सीएचसी मानांवाला का किया निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सोमवार को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) मानांवाला का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और ओपीडी का जायजा लेने के साथ मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति भी जांची। उन्होंने बताया कि सीएचसी में सभी डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित मिले। मरीजों ने भी सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संतुष्टि जताई। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्रांति के तहत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में बड़े स्तर पर सुधार किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकारी संस्थानों में मिल रही सुविधाओं से मरीजों की संतुष्टि को उन्होंने इन प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें