मोगा के जीरा रोड स्थित सुए के पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शव को पानी में देखा और इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना मिलने के करीब चार घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पहचान के लिए मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। इस दौरान यदि महिला की पहचान हो जाती है तो पहचान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।