जिला भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष संजीव सिंह मन्हास की अध्यक्षता में सेवा ज्योति एवं विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन डॉल्फिन होटल, मुकेरियां में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ-साथ देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।