फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भाजपा की नशामुक्त यात्रा, 18 सितंबर को पठानकोट से होगा आगाज

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नशे के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 18 से 21 सितंबर तक प्रदेश के चार अलग-अलग हिस्सों से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकालेगी। चारों यात्राएं प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी और जालंधर में संपन्न होंगी। भाजपा का दावा है कि अभियान को महज नशा जागरूकता तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसके जरिए नशा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाया जाएगा। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी का नारा ‘भाजपा दा नारा, नशा मुकाना सारा’ है। उन्होंने कहा कि नशे ने पंजाब के सामाजिक ताने-बाने, युवाओं और परिवारों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उनके मुताबिक यह लड़ाई केवल नशा छुड़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाबियत, संस्कृति, मूल्यों और प्रदेश की पहचान को बचाने की लड़ाई भी है। प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व कार्यकारी प्रधान एवं विधायक अश्विनी शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं यात्रा प्रभारी राजेश बाघा और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें