फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में हथियारों से लैस 20 युवकों ने घर पर किया पथराव

बठिंडा के परसराम नगर की गली नंबर 12-6 में शनिवार को छह मोटरसाइकिल और एक्टिवा पर सवार 20 से ज्यादा युवक हथियारों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर पहुंचे और एक घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद गली में ललकारे मारते हुए सभी आरोपी वाहनों पर सवार होकर फरार हो गए। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पहले कार का शीशा तोड़ा, अगले दिन घर पर हमला जानकारी के मुताबिक, आरोपियों और दूसरे गुट के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में कुछ युवकों ने तेजधार हथियार लहराते हुए हमला किया था। इस दौरान गड़ासे समेत अन्य हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते 25 सितंबर की रात भी कुछ युवक परसराम नगर की गली नंबर 12-6 में पहुंचे थे। उनके हाथों में हथियार थे, लेकिन जिन युवकों से उनकी रंजिश थी, वे मौके पर नहीं मिले। इसके बाद आरोपियों ने गली में खड़ी एक कार का शीशा तोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और थाना कैनाल कॉलोनी को दी। पुलिस टीम और पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें