फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में धान खरीद का जायजा लेने दाना मंडी पहुंचे विधानसभा स्पीकर संधवां

पंजाब सरकार की ओर से एक अक्तूबर से शुरू की गई धान की सरकारी खरीद का जायजा लेने के लिए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शनिवार को फिरोजपुर शहर की दाना मंडी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडी में खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने स्पीकर को बताया कि मंडी में धान की खरीद व्यवस्था अच्छी है और वे सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं। इस दौरान कुलतार सिंह संधवां ने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब को नुकसान पहुंचा रही है। धान के सीजन के दौरान ही खाद के रैक भेजे जा रहे हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना जरूरी है। इस मौके पर फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर के चेयरमैन हरमीत सिंह खाई, मार्केट कमेटी के कर्मचारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें