फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाय में बिजली संकट को लेकर अकाली दल ने दिया धरना

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में शिरोमणि अकाली दल की ओर से बुधवार को बिजली संकट और किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने के विरोध में गुरुहरसहाय स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। हल्का इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि फसलों के लिए प्रतिदिन आठ घंटे बिजली उपलब्ध करवाने का वादा करने वाली सरकार अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण किसानों की फसलें पानी के अभाव में खराब होने की कगार पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों पर भी कथित तौर पर अत्याचार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें