फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में जहरीली हुई हवा, 230 तक पहुंचा एक्यूआई

0फरीदकोट और आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से आसमान में धुएं की मोटी परत छाई हुई है। दिवाली के बाद वायु प्रदूषण में और बढ़ोतरी हुई है। फरीदकोट में एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 230 तक पहुंच गया है, जो हवा की खराब स्थिति को दर्शाता है। हवा में फैले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में जलाई जा रही पराली को प्रदूषण का प्रमुख कारण माना जा रहा है, जबकि दिवाली पर चलाए गए पटाखों ने भी स्थिति को और बिगाड़ दिया है। सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. चंद्रशेखर कक्कड़ ने बताया कि धुएं के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने और पटाखों के धुएं से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने सरकार से किसानों को पराली प्रबंधन के वैकल्पिक साधन उपलब्ध करवाने और त्योहारों पर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें