नडाला-सुभानपुर रोड पर शनिवार शाम करीब चार बजे शर्मा पेट्रोल पंप के सामने मिट्टी से लदे एक टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर पीछे बैठे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टिप्पर नंबर PB-06-V-5107 नडाला चौक से सुभानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे टिप्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और टिप्पर बाइक समेत उन्हें करीब 40-50 फीट तक घसीटता ले गया। हादसे में बाइक के पीछे बैठे रजिंदर सिंह (25) पुत्र प्यारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा राहुल पुत्र मनजीत सिंह, दोनों निवासी गांव हैबतपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया।