फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा तहसीलदार कार्यालय में युवक का हंगामा, तहसीलदार के साथ हाथापाई में दोनों के कपड़े फटे

मोगा मिनी सचिवालय स्थित तहसीलदार कार्यालय में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब अपने काम के सिलसिले में कार्यालय पहुंचे एक युवक की तहसीलदार मनिंदर सिंह के साथ बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें तहसीलदार और युवक के कपड़े फट गए। कार्यालय में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाना सिटी-1 ले गई। तहसीलदार मनिंदर सिंह ने बताया कि इन दिनों एसआईआर के संबंध में आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के साथ लगातार डीलिंग चल रही है। रोजाना करीब 300 लोग अपनी शिकायतें और दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी उनके कार्यालय में सरकारी मुलाजिमों के साथ बैठक चल रही थी और आम जनता की शिकायतों का निपटारा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान स्नेहदीप अरोड़ा नामक युवक फ्लड जोन से संबंधित सर्टिफिकेट के मामले में उनके कार्यालय में आया। युवक गांव डगरू में जमीन की इंस्पेक्शन करवाने के लिए पटवारी के नाम एक पत्र पर तहसीलदार के हस्ताक्षर करवाना चाहता था। तहसीलदार के अनुसार, उन्होंने युवक को बताया कि संबंधित विभाग द्वारा जानकारी मांगे जाने पर रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी, लेकिन युवक कागज पर हस्ताक्षर करने की मांग पर अड़ा रहा। हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर युवक द्वारा कथित तौर पर तहसीलदार के साथ बदसलूकी शुरू कर दी गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान तहसीलदार की शर्ट फट गई। माहौल बिगड़ता देख कार्यालय में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। वहीं, दूसरी ओर स्नेहदीप अरोड़ा ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उसने गांव डगरू में करीब 9 एकड़ जमीन ओपन प्लांट के लिए ली है। इसके लिए पटवारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर यह रिपोर्ट दी जानी है कि जिस स्थान पर ओपन प्लांट बनाया जाना है, वह फ्लड जोन से बाहर है या नहीं। इसी संबंध में वह तहसीलदार से पटवारी के लिए पत्र पर हस्ताक्षर करवाने गया था। उसके अनुसार, तहसीलदार द्वारा हस्ताक्षर करने से मना करने के बाद वहां विवाद और हंगामा हो गया। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि तहसीलदार मनिंदर सिंह के बयान के आधार पर स्नेहदीप अरोड़ा के खिलाफ सरकारी अधिकारी के साथ बदसलूकी, हाथापाई करने तथा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें