फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या

Thu, 22 Oct 2026 03:43 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

लुधियाना में बुधवार देर रात मशहूर 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त राहुल एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर निकला था। आरोपियों ने उसे बेहद करीब से दो गोलियां मारीं, जो उसकी छाती और पीठ पर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी गई। परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार रात को किसी जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्हें इस वारदात की जानकारी आधी रात को मिली।राहुल के ही कुछ दोस्तों ने उसके साले को फोन कर सूचना दी कि राहुल को गोली लगी है और उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि राहुल ने रात 11:55 बजे ही दम तोड़ दिया था। इस दुखद हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राहुल की महज तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें