फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला स्कूल मारपीट केस में बड़ा एक्शन, प्रिंसिपल समेत 3 शिक्षिकाएं सस्पेंड

Mon, 02 Nov 2026 07:11 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा के पंचकूला में केजी कक्षा की छह साल की छात्रा के साथ स्कूल परिसर में हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले स्कूल में तैनात दो जेबीटी शिक्षिकाओं को भी निलंबित किया जा चुका है। हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रविवार को प्रिंसिपल नीलू के निलंबन के आदेश जारी किए। उन्हें हरियाणा सिविल सेवा नियम, 2016 के नियम-5 के तहत सस्पेंड किया गया है। स्कूल में हुई गंभीर घटना के बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में तैनात दो जेबीटी शिक्षिकाओं को निलंबित किया था। इनमें सिमरनजीत कौर और पूजा रानी शामिल हैं। इस तरह मामले में अब तक स्कूल की प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षिकाओं पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें