फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा एटीएस ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े 2 इनामी आरोपी दबोचे

Tue, 17 Nov 2026 02:47 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एचएटीएस) ने पंचकूला क्लब फायरिंग मामले में अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो इनामी आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिला स्थित गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ निवासी बलविंद्र सिंह उर्फ छनकु और ढाणी जला लखे के हिठाड़ निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। बलविंद्र सिंह पर 50 हजार रुपये और सुखविंद्र सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और यह पूरा गिरोह अमेरिका में बैठे हैंडलर के संपर्क में था। दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक एटीएस कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क का खुलासा हुआ था। मामले की गंभीरता और इसके अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को देखते हुए जांच एटीएस को सौंपी गई थी। एटीएस की टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया सूचनाओं और लगातार किए गए प्रयासों के आधार पर नेटवर्क की विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए यह कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी लगातार अपनी पहचान और लोकेशन बदल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए एटीएस की विभिन्न टीमों द्वारा पंजाब सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। 13 सितंबर 2026 की अलसुबह पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में हुई फायरिंग की घटना में एक युवती घायल हो गई थी। मामले में थाना सेक्टर-5, पंचकूला में मुकदमा नंबर 133 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ युवक दो अलग-अलग गाड़ियों में क्लब पहुंचे थे। क्लब में विवाद के बाद एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे युवती घायल हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच आगे बढ़ाने पर आरोपियों के आपराधिक संपर्कों, हथियारों की उपलब्धता और वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। तकनीकी जांच में पता चला कि यह मामला केवल क्लब में हुई फायरिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें