फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर में महिला के हाथ से सोने का कंगन चोरी, 2 महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 06:54 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित पटियाला मंदिर में भंडारे के दौरान श्रद्धालु की पत्नी के हाथ से सोने का कंगन चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-3 ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। टीम ने इंचार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी कौर और 58 वर्षीय कर्मजीत कौर को जीरकपुर से पकड़ा। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया करीब तीन तोले का सोने का कंगन बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सेक्टर-4 निवासी व्यक्ति 26 मार्च को पत्नी के साथ पटियाला मंदिर में भंडारे में शामिल होने पहुंचे थे। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनकी पत्नी के हाथ से कंगन चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर एमडीसी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच के दौरान दोनों महिलाओं की पहचान होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें