फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन के ठिकानों पर छापेमारी

Wed, 07 Oct 2026 03:50 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (विशेष ड्यूटी अधिकारी) राजबीर घुमम्न के संगरूर स्थित घर और उनके भाई के मोहाली स्थित घर पर छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई की टीम ने मोहाली के फेज-11 में गुरकिरपाल सिंह थिंद (ओएसडी राजबीर घुमम्न के भाई) के घर पर भी छापा मारा है। इसके साथ ही, सीबीआई की टीम मुख्यमंत्री कार्यालय में भी पहुंची हुई है। सीबीआई टीम ने चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में आरोपियों से जुड़े परिसरों पर पहुंची। एजेंसी ने तलाशी के दौरान मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। जब्त सामग्री में कथित रिश्वतखोरी और अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्य तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें