फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लगेगा iPhone का लंगर, 22 सितंबर से 1000 फोन बांटने का दावा

Mon, 21 Sep 2026 05:05 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ और मोहाली में इस बार आईफोन का लंगर लगाने की घोषणा की गई है। कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग के मुताबिक 22 सितंबर से इसकी शुरुआत चंडीगढ़ के सेक्टर-10 से होगी। इसके लिए दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लंगर के लिए करीब एक हजार आईफोन का ऑर्डर दिया जा चुका है। इनमें आईफोन-17 या उससे ऊपर के मॉडल शामिल होंगे। राकेश त्रेहन के मुताबिक आईफोन का वितरण केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के बीच किया जाएगा। इसके लिए पहले से बनाए गए व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल महिलाओं को ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। पहले दिन 10 आईफोन वितरित करने की बात कही गई है। इसके बाद चंडीगढ़ के साथ जीरकपुर और पंचकूला में भी इस तरह का आयोजन करने की योजना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें