पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नशे को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर के परागपुर में आयोजित नशामुक्त पंजाब महारैली में आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। 18 सितंबर से शुरू हुई भाजपा की चार नशामुक्त पंजाब यात्राओं के 117 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 4000 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद आयोजित रैली में शाह ने कहा कि पंजाब को चिट्टे से मुक्त करने के लिए भाजपा को एक मौका दिया जाए। 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त कर दिया जाएगा।