फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, पार्टी पूरी तरह एकजुट : औजला

अमृतसर के लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर हैं तथा आगामी राजनीतिक मुद्दों और रणनीति पर मिलकर विचार कर रहे हैं। औजला ने बताया कि वरिष्ठ नेता सचिन पायलट सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व विधायक ओपी सोनी के निवास पर आयोजित ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में डॉ. राज कुमार वेरका सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में स्थानीय मुद्दों और सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई। अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के कांग्रेस को लेकर दिए बयान पर औजला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि धालीवाल पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और पार्टी की मजबूती से परिचित हैं। औजला ने चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने पर धालीवाल बिना सुरक्षा के जनता के बीच जाकर देखें, उन्हें लोगों के रुख का अंदाजा हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अजनाला में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते औजला ने अजनाला, अमृतसर, जंडियाला, मजीठा और डेरा बाबा नानक में गैंगस्टरों के दबदबे का आरोप लगाया। टिकट दावेदारी पर उन्होंने कहा कि हर हलके में चार-पांच दावेदार होना लोकतंत्र की खूबसूरती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को टिकट के लिए आवेदन करने का अधिकार है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें