फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: नशा तस्करी के आरोपी की अवैध संपत्ति पर चला निगम का बुलडोजर

पंजाब सरकार की नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर में अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम अमृतसर ने गुज्जरपुरा में कथित आदतन नशा तस्करी करने वाली रानी पत्नी वीर सिंह की अवैध रूप से निर्मित संपत्ति को ढहा दिया। यह नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत जिले में की गई 28वीं ढहाने की कार्रवाई बताई गई है। नगर निगम की टीम ने पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की ओर से मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रानी के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2011 का एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है, जिसमें 2170 नशीले कैप्सूल और 900 नशीली गोलियां बरामद होने का उल्लेख है। इस मामले में उसे दोषी करार देते हुए एक साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया था। इसके अलावा 2019, 2021, 2025 और 2026 में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हुए। रिकॉर्ड के मुताबिक रानी के दोनों बेटों के खिलाफ भी नशा और आबकारी संबंधी मामले दर्ज हैं। बेटे राजू निवासी वरपाल, तरनतारन के खिलाफ पांच मामले, जबकि चरनजीत सिंह उर्फ कीपा निवासी मुल्ले चक्क के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत 1 जनवरी से 13 सितंबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 1409 मामले दर्ज कर 2300 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 147.593 किलो हेरोइन, 11.438 किलो मेथामफेटामाइन (आइस), 76.61 लाख रुपये की ड्रग मनी और 45 वाहन जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें