फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवर विजय प्रताप ने बहिबल कलां गोलीकांड की जांच को पहुंचाया नुकसान: तलवीर सिंह गिल

आम आदमी पार्टी (आप) के मजीठा हलका इंचार्ज तलवीर सिंह गिल ने कुंवर विजय प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद उन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिल ने आरोप लगाया कि कुंवर विजय प्रताप ने बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड की जांच को नुकसान पहुंचाया और भाजपा के इशारे पर बादल परिवार को बचाने की कोशिश की। गिल ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप लंबे समय तक गोलीकांड की निष्पक्ष जांच का दावा करते रहे, लेकिन अब भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार इस मामले की दोबारा जांच करवा रही है। गिल ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान एसआईटी के अन्य अधिकारियों को भी किनारे कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप पहले सुखबीर सिंह बादल की कड़ी आलोचना करते थे, लेकिन आने वाले समय में दोनों एक ही मंच पर नजर आ सकते हैं। कुंवर विजय प्रताप की ओर से सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने के आरोपों पर गिल ने कहा कि यदि जांच सही दिशा में होती तो सहयोग जरूर मिलता। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2017 में उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की कोशिश की गई थी। आप को कोई फर्क नहीं पड़ेगा कुंवर विजय प्रताप के पार्टी छोड़ने से आप पर पड़ने वाले असर के सवाल पर गिल ने कहा कि राजनीतिक दल किसी एक व्यक्ति से बड़े होते हैं। लोग पार्टी की नीतियों और सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के कारण उससे जुड़े हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से वीडियो दिखाने के दावों पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश के लिए किसी की निजता का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करती है और उनके कहने पर किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें