फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने पर धालीवाल ने सीएम मान का जताया आभार

मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के फैसले का आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने स्वागत किया है। अमृतसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताते हुए कहा कि झोटा का परिवार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है। धालीवाल ने दावा किया कि पंजाब पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे संबंधित घर तथा नशे की दुकान के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से हत्या के पीछे शामिल अन्य लोगों और ताकतों का पता लगाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर सवाल उठाते हुए धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को सीमा पार से होने वाली नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि केंद्र सरकार ने सीमा पर तैनात जवानों को ड्रोन से निपटने के लिए कितने एंटी-ड्रोन सिस्टम उपलब्ध करवाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें