फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब में भाई जिंदा-सुखा की याद में समागम, संगत ने दी श्रद्धांजलि

श्री अकाल तख्त साहिब में शहीद भाई हरजिंदर सिंह जिंदा और भाई सुखदेव सिंह सुखा की याद में धार्मिक समागम करवाया गया। गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस दौरान विभिन्न पंथक संगठनों के प्रतिनिधियों और संगत ने माथा टेककर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। हवारा कमेटी के सदस्य प्रो. बलविंदर सिंह ने जून 1984 के घल्लूघारे को याद करते हुए कहा कि श्री दरबार साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पर सैन्य हमले के दौरान बड़ी संख्या में सिखों ने शहादत दी थी। उन्होंने संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरांवाले, भाई अमरीक सिंह और जनरल शबेग सिंह सहित अन्य शहीदों को याद किया। उन्होंने पंथक संगठनों के आपसी मतभेदों पर दुख जताते हुए कहा कि गुरुधामों की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर राजनीति के बजाय शहीदों के संदेश को दुनिया तक पहुंचाना चाहिए। दल खालसा के नेता परमजीत सिंह मंड ने भाई जिंदा और भाई सुखा की कुर्बानी को सिख इतिहास का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सिख कौम के अधिकारों, गुरुधामों की मर्यादा और पंथ की आन-बान के लिए अनेक सिंहों और सिंहणियों ने शहादत दी है। उनकी कुर्बानियों को याद रखना और उनके इतिहास से प्रेरणा लेना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें