अमृतसर के थाना सदर के क्षेत्र में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिरौती मांगने के पीछे आरोपी का क्या मकसद था और मामले में अन्य कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं, इस संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से दी जानी बाकी है।