पंजाब में नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर देहात पुलिस ने मंगलवार तड़के बड़ा अभियान चलाया। आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश और एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल की अगुवाई में जिले के सभी 17 पुलिस थानों में एक साथ विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें करीब 750 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।