हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज में लगे जाट समाज के शिविर में अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से बृहस्पतिवार की रात्रि कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मशहूर हास्य कवि प्रताप फौजदार ने श्रोताओं को अंग्रेजों के किस्से सुनाकर व कैंची की साइकिल चलाने का अंदाज बताकर गुदगुदाया। सम्मेलन में पद्म सिंह अलवेला, निभा चौधरी, अवनी चौधरी और हीरेंद्र सिंह ने अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया।